

MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा किराना दुकान की आड़ में शराब बेचने 2 अक्टूबर शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर शुष्क दिवस के मद्देनजर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 13 निवासी प्रकाश भारद्वाज अपने घर में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है और किराना दुकान की आड़ में उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मकान में घेराबंदी कर तलाशी ली। घर के अंदर चार लोहे के दरवाजों के पीछे बने कमरे में शराब छिपाकर रखी गई थी। कमरे को खोलकर तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की शराब बर आमद हुई। पुलिस ने कुल 334 नग शराब, करीब 104 लीटर, जप्त की है, जिसकी कीमत 56 हजार 560 रुपये बताई गई है।

जप्त शराब में देशी प्लेन यूनिक ब्रांड, देशी प्लेन सुपर 36, गोवा स्पेशल व्हिस्की, रॉयल चैलेंज व्हिस्की और सिम्बा एक्स्ट्रा बीयर शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने शराब बिक्री की रकम 28 हजार 615 रुपये और करीब 10 हजार रुपये कीमत का वोल्टास कंपनी का फ्रिज भी जप्त किया है। शराब और अन्य सामान समेत कुल 95 हजार 175 रुपये का जुमला जप्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

