

MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा मेला ग्राउंड स्थित किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आग लगाने वाले आरोपी को घटना के चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹1,116 नकद बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 25 सितंबर 2026 को भेंड़ीमुड़ा निवासी दुर्गा कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेला ग्राउंड स्थित उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। आग से किराना सामान, फ्रिज, कूलर, पंखा, कुर्सी-टेबल और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रार्थी ने करीब ₹5 लाख के नुकसान होना बताया। जांच के दौरान आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर गणेश सूर्यवंशी (19 वर्ष), निवासी रतनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की,

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की नीयत से दुकान में प्रवेश कर पेटी से ₹3,800 नकद चोरी करने और इसके बाद दुकान में रखी माचिस से आग लगाना कबूल किया, चोरी की रकम में से ₹2,684 खर्च कर दिए गए थे, जबकि शेष ₹1,116 बर आमद कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

