CG CRIME

बिलासपुर | मस्तूरी | दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर एक परिवार के लोगों से मारपीट और हथियारों से जानलेवा हमला| एक की मौत| तीन घायलों की हालत गंभीर

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में त्योहार के दौरान दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर एक परिवार के करीब 13 से 15 लोगों के मारपीट और हथियारों से हमला करने का आरोप है। हमले में शैलेष कुमार राठौर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई समेत परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना गतौरा के जनक पहरी इलाके की है।

रविवार रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच बीदर त्योहार के दौरान लोग पूजा के लिए बैठे हुए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थर से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और बड़े भाई रवि कुमार राठौर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। परिजनों के मुताबिक घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का दावा है कि विवाद में करीब 13 से 15 लोग शामिल थे।

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस अब हत्या समेत पूरे विवाद के कारणों, हमले में शामिल लोगों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस जांच और आगे की कार्यवाही के बाद ही आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top