CG CRIME

अश्लील गाली-गलौज करते हुए बटनदार चाकू हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा अश्लील गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बटनदार चाकू हमला करने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 16/09/2026 को प्रार्थी अरुण कुमार यादव (पिता स्व. भोगीराम यादव, उम्र 62 वर्ष, निवासी- बहतराई, सरकंडा) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का महेंद्र यादव (उम्र 36 वर्ष) घर से घूमने गया था। रात्रि करीब 08:30 बजे प्रार्थी के दोस्त का लड़का विक्रम कौशिक ने घर आकर अर्जेंट काम बताकर प्रथम अस्पताल ले गया। वहां पहुंचने पर विक्रम ने बताया कि गांव का रहने वाला राहुल यादव अपने पत्नी के साथ बहतराई नया तालाब के पास आपस में झगड़ रहा था।

जब प्रार्थी के लड़के महेंद्र उर्फ गोलू यादव ने राहुल यादव को अश्लील गाली-गलौज करने से मना किया, तो राहुल यादव अपनी पत्नी को लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर उसने महेंद्र यादव से कहा कि “तुम हमारे आपस के लड़ाई में क्यों पड़ रहे हो” और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे बटनदार चाकू से महेंद्र के पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल को विक्रम कौशिक एवं अन्य साथियों द्वारा प्रथम अस्पताल सरकंडा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध अपराध क्रमांक: 1330/2026 धाराएं:धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया,जिनके निर्देश पर तत्काल आरोपी के गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी राहूल यादव को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जिसमें खून लगा था विधिवत जप्त कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी– राहुल यादवपिता स्व. तिहारू यादव (उम्र 28 वर्ष, स्थायी पता- अटल चौक, खमतराई, हाल मुकाम- मढ़घटिया रोड, गुप्ता का मकान, बहतराई, सरकंडा, बिलासपुर)।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top