CG CRIME

बिलासपुर | सकरी | सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत, चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में हुए सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी मशरूका बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सत्यानगर अमेरी निवासी अक्षय कुमार टाण्डे अपने परिवार के साथ तिफरा स्थित मकान में रहते हैं। अमेरी स्थित उनके पुराने मकान में वे समय-समय पर आते-जाते थे। 29 अगस्त 2026 की रात मकान में ताला लगाकर वे तिफरा चले गए थे। 16 सितंबर को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर नकदी सहित घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में 12 हजार रुपये नकद, चांदी के चम्मच, कटोरी, गिलास, प्लेट, कांसे के बर्तन, कंप्यूटर सेट तथा 1.5 टन वोल्टास एसी शामिल थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने पर सकरी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल और उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर संदेही अविनाश खांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने सूने मकान में चोरी करना कबूल किया और चोरी का सामान अलग-अलग लोगों को बेचना बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले सौरभ बंजारे, दीपेश गुप्ता और रितेशधर शर्मा को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बर आमद कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



नाम मुख्य आरोपी
अविनाश खांडे, पिता विशाल खांडे, उम्र 24 वर्ष, निवासी सत्यानगर अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

चोरी का माल खरीदने वाले के नाम
(1)- सौरभ बंजारे, पिता रामायण बंजारे, उम्र 26 वर्ष, निवासी एरमसाही, थाना मस्तूरी।
(2)- दीपेश गुप्ता, पिता राम कुमार गुप्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंग होटल के सामने, बिलासपुर।
(3)- रितेशधर शर्मा, पिता कृष्णा धर शर्मा, निवासी नूतन चौक सरकंडा, थाना सरकंडा, बिलासपुर।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रधान आरक्षक रवि लहरे, आरक्षक मनोज बघेल, रुपेश कौशिक, सुनील सूर्यवंशी और पवन बंजारे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top