
MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी करने वाला शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, नगदी रकम सहित अन्य सामग्री कीमती 20000/- जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 16/09/26 को प्रार्थी शुभ्रकांत पाण्डेय निवासी बनारी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनाक 15/09/26 के सुबह 10:00 बजे अपने निजी काम से जांजगीर गया हुआ था दोपहर 3:15 पर वापस घर आया तो देखा घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था कमरा अंदर गया तो देखा अलमारी का ताला टूटा हुआ था अलमारी में रखे चांदी के पायल सिक्के मूर्ति एवं कुछ नगदी रकम कुल जुमला 20000 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए है, रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 749/26 धारा 305(ए), 331(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दौरान विवेचना सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी क्रांति राठौर निवासी नैला को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किए जाने पर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसके कब्जे से चांदी के पायल, राधा कृष्ण की मूर्ति, चांदी का सिक्का,टाइटन की घड़ी डिजिटल घड़ी सिक्के एवं नगदी रकम कुल कीमती 20,000/रु को बरामद किया गया। आरोपी क्रांति राठौर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(3) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

आरोपी का नाम
1- क्रांति राठौर पिता लकेश्वर राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 नैला चौकी नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं भीम श्रीवास का अहम किरदार रहा।

