
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट डेम के पास हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से ₹27 00 नगद जप्त कर धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, अवैध गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। इसी क्रम में तखतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगोई एनीकट डेम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर कार्यवाही करते हुए दबीश दी। पुलिस को आता देखकर कुछ लोग मौके से भाग निकले चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपीमें (1)- ओमप्रकाश जायसवाल निवासी साकेत, मुंगेली (2)- धरम ध्रुव निवासी जरेली, थाना तखतपुर (3)- रोहित यादव निवासी नगोई, थाना तखतपुर (4)- रोहित कौशिक निवासी नगोई, थाना तखतपुर। पुलिस ने आरोपियों से जुआ फड़ में कुल ₹2,700 नगद बर आमद कर चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 568/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम-
(1)- ओमप्रकाश जायसवाल — निवासी साकेत, मुंगेली
(2)- धरम ध्रुव — निवासी जरेली, थाना तखतपुर
(3)- रोहित यादव — निवासी नगोई, थाना तखतपुर
(4)- रोहित कौशिक — निवासी नगोई, थाना तखतपुर
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक रामायण राजपूत तथा आरक्षक हरिश यादव, राजकुमार, नरेश निराला और त्रिलोक सिंह का

