CG CRIME

धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों में दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर । शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गुण्डा- बदमाशों और अड्डेबाजों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग जगहों से चार आरोपियों को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक रिवर व्यू रोड, कंसा चौक, ज्वाली नाला के पास और अरपा नदी कच्ची रोड के आसपास धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर  1- लक्की यादव (27), निवासी कुम्हारपारा करबला 2-दीप उर्फ दीपू श्रीवास (28), निवासी टिकरापारा 3-विक्की यादव (25), निवासी जूनी लाइन 4- शिवा यादव (24), निवासी गोंडपारा चारों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 04 नग धारदार चाकू बर आमद कर आरोपियों के विरुद्ध  अपराध क्रमांक 522, 523, 524 एवं 525/2026 दर्ज करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)- लक्की यादव (27), निवासी कुम्हारपारा करबला
(2)- दीप उर्फ दीपू श्रीवास (28), निवासी टिकरापारा
(3)- विक्की यादव (25), निवासी जूनी लाइन
(4)- शिवा यादव (24), निवासी गोंडपारा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top