
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के कोटा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि धनुहारपारा, ग्राम बिल्लीबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर दिनेश लहरें (36 वर्ष), निवासी धनुहारपारा, ग्राम बिल्लीबंद, थाना कोटा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10-10 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक बाल्टियों में कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,000 है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 768/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

