
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कडरी में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर 2026 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कडरी के नवाडीह चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम टीम ने ग्राम कडरी में घेराबंदी कर शाहिद खान उर्फ सोहेल खान (23 वर्ष), निवासी कडरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बर आमद किया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अंजली वर्मा, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चन्द्राकर का अहम किरदार रहा।

