
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी किएगए ₹30 हजार का पूरा सामान बर आमद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 को स्वाति गुप्ता (29), निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 10 सितंबर की रात 8 बजे से 11 सितंबर की सुबह 9:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति खिड़की के रास्ते बाल भवन में दाखिल हुआ और Lenovo मॉनिटर, ACER मॉनिटर, माउस तथा एक्सटेंशन बॉक्स चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1302/2026, धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बालक द्वारा चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर Lenovo मॉनिटर, ACER मॉनिटर, माउस और एक्सटेंशन बॉक्स बर आमद कर विधिवत जप्त कर बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड (JJC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

