CG CRIME

बिलासपुर | मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज़ के दौरान मौत | चार आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में 19 वर्षीय युवक की मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत के प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और डंडे भी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को मृतक की मां थाना सकरी पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका बेटा शेख इस्माईल, उम्र 19 वर्ष, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं आया। इसी दौरान रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि ग्राम लोखंडी के कुछ युवकों ने शेख इस्माईल के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट की है। मारपीट में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

सूचना मिलने के बाद डायल-112 की सहायता से घायल शेख इस्माईल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सकरी थाने में अपराध क्रमांक 839/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। इस्माईल की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए डीकेएस अस्पताल, रायपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 12 सितंबर 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दर्ज अपराध में धारा 103 (2) और 324 बीएनएस जोड़ी और पूरे घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी और डंडे बर आमद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(2) और 324, 296, 351(3), 115(2), 103(2), 324 , 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अक्षय कुमार गढ़ेवाल (21)
पिता— ढालेराम गढ़ेवाल
निवासी— ग्राम लोखंडी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
2. प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम (29)
पिता— मालिकराम श्रीवास
निवासी— इमली चौक, बिरतियापारा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
3. दिलीप कुमार निर्मलकर (32)
पिता— राज कुमार निर्मलकर
निवासी— ग्राम लोखंडी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
4. गोविंद पटेल उर्फ दौलत (22)
पिता— गोपाल पटेल
निवासी— ग्राम लोखंडी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top