
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट कर नुकीली वस्तु से चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे सिम्स अस्पताल गेट के पास की है। प्रार्थी राहुल श्रीवास (21) निवासी छोटी कोनी, बांबे आवास, देवनगर ने पुलिस को बताया कि वह सिम्स अस्पताल गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान आशीष यादव (30) निवासी गोंडपारा आदर्श चौक वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए राहुल के साथ मारपीट की और नुकीली धातु की वस्तु से उसकी हथेली में चोट पहुंचाई। घायल युवक का इलाज सिम्स अस्पताल में कराया गया। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 486/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसे 9 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना पर घेराबंदी कर आशीष यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नुकीला लोहे का पेचकस जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

