

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 6.396 किलो ग्राम गांजा एवं 01 नग मोबाईल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तारबहार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सेरसा मैदान रोड तारबाहर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को ट्राली बैग में सरकंडा की ओर बिक्री करने हेतु ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल तारबहार पुलिस मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 6.396 किग्रा गांजा एवं 01 नग मोबाईल बर आमद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 25 साल सा. अशोक विहार फेस-2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग बताया। आरोपी ने बताया की झारसुगुडा से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने लाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 319/2026,धारा 20 बी एनडीपी एस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी– 1 आकाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 25 साल सा. अशोक विहार फेस-2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. राजेश श्रीवास, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेंदले , आर. राहुल राजपूत, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, मोहन कोर्राम का अहम किरदार रहा।

