CG CRIME

बिलासपुर | कोटा | एयर गन दिखा कर मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में बुरखा पहनकर मारपीट करते हुए एयर गन दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 18-7.2026 को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बुरखा पहनकर प्रार्थी राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट करते हुए एयर गन दिखाकर सोने के जेवरात तीन फल लॉकेट और 2 गेहूं दाना कीमती 50000 को लूट किया गया है जिस संबंध में थाना कोटा में अपराध एवं 541/2026 धारा 332(बी), 309(6) ,310(2), 317(5) बी एन एस 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । चेतना विरुद्ध नशा’ और ‘प्रहार अभियान’ के तहत अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने  राकेश जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, आदर्श तिवारी, हर्ष नामदेव, हर्ष सोनी और सनी सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि राकेश जायसवाल इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। उसने अपने दोस्त दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई।

सनी सिंह से पिस्टल मांगी सनी सिंह कथित तौर पर सभी को अपने साथ रीवा ले गया, जहां उसने अपने भाई के माध्यम से पिस्टल उपलब्ध कराई। इसके बाद राकेश, आदर्श और दिव्यांशु ने मिलकर दोनों वारदातों को अंजाम दिया। जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि लूटे गए सोने के आभूषणों को आरोपियों ने हर्ष नामदेव की मदद से हर्ष सोनी को बेचा। हर्ष सोनी ज्वेलरी की दुकान चलाता है।

पुलिस के अनुसार आभूषण बेचने के बाद आरोपियों ने उसकी रकम आपस में हासिल की। वारदात में शामिल कथित मुख्य साजिशकर्ता  वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी, हथियार उपलब्ध कराने वाले और लूटे गए सोने की खरीदी-बिक्री से जुड़े आरोपियों तक पहुंच बनाई। एवं छह आरोपीयो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग पिस्टल, सोने के आभूषण, घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक CG 10 BL 1645 प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EN 4637 और छह मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

1- राकेश जयसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी मंझगांव थाना कोटा
2- दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी बिल्लीबंद थाना कोटा
3- आदर्श तिवारी पिता स्वर्गीय देवनारायण तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मौहारखार कोटा थाना कोटा
4- हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी थाना के बाजू में रोड कोटा थाना कोटा
5- हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी फिरंगीपाड़ा कोटा थाना कोटा
6- सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर।


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक भरत राठौर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1356 संजय श्याम सहित थाना कोटा स्टाफ का अहम किरदार रहा। एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए नगद इनाम की घोषणा की है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top