
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार । जिले के सिमगा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6 किलो 761 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 सितंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लांजा निवासी नेपाल जोशी अपने घर में बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान कमरे में रखी एक प्लास्टिक बोरी से 5 अलग-अलग पैकेटों में कुल 6.761 किलोग्राम गांजा बर आमद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत करीब ₹50,000 बताई है। साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई होंडा SP मोटरसाइकिल CG 22 AG 9165, कीमत करीब ₹55,000 और ओप्पो मोबाइल, कीमत करीब ₹12,000 भी जप्त किया गया। जप्त सामान की कुल कीमत ₹1.17 लाख है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा खरीदकर मोटरसाइकिल से लाया था और अपने घर में रखकर बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 364/20 26, धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- नेपाल जोशी (38), निवासी ग्राम लांजा, थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा। प्रकरण में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

