CG CRIME

पचपेड़ी | तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले एक आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तलवार बर आमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 2 सितंबर 2026 को ग्राम पचपेड़ी की बस्ती में एक युवक तलवार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित पाटले, पिता जगनू पाटले, उम्र 21 साल, निवासी पचपेड़ी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top