CG CRIME

बिलासपुर | दोपहिया वाहन एवं मोबाइल चोरी करने वाला नाबालिग 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने दोपहिया वाहन एवं मोबाइल चोरी करने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक प्लेजर स्कूटी और एक सैमसंग मोबाइल बर आमद किया है। जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को सलीम मिरी ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त की रात उनके कमरे के बाहर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल CG 10 BM 1677 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में अपराध क्रमांक 1242/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने पल्सर चोरी करने के साथ ही अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। आरोपी ने बताया की उसने साइंस कॉलेज के पास एक घर से सैमसंग मोबाइल तथा खपरगंज जवाली नाला रोड, सिटी कोतवाली क्षेत्र से प्लेजर स्कूटी CG 04 MX 7653 चोरी करना कबूल किया।
आरोपी की निशानदेही पर ज्योति होटल, सीपत रोड के पीछे स्थित पानी टंकी के पास से पल्सर बाइक और प्लेजर स्कूटी बर आमद की एवं सैमसंग मोबाइल कब्जे से जप्त कर बालक के विधि से संघर्षरत होने के कारण उसे नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top