CG CRIME

तखतपुर | इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग का फर्जी आईडी बनाकर  फ़ोटो वॉयरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर । जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी में एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम नाबालिग पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी पर फ़ोटो वॉयरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव की पीड़िता ने अपने पति की इंस्टाग्राम आईडी चेक की, जहां उसे अपने घरेलू नाम से बनाई गई एक इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी मिली। आरोप है कि इस फर्जी आईडी के माध्यम से आरोपी अख्तर खान उर्फ अफ्तार खान, पिता अफजल खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिंघनपुरी, ने अपनी और पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, विवेचना के दौरान पीड़िता का विधिवत बयान दर्ज कराया गया, जिसमें उसने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सदनवती कश्यप, महिला आरक्षक काजोल मनहर, आरक्षक राजकुमार, त्रिलोक सिंह एवं संतोष पोर्ते का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top