
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले में रक्षाबंधन के दिन हुए दो पक्षों के बीच विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 488/20 26 में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खपरगंज निवासी मौला बक्स उर्फ जूब्बू, शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, सरकंडा निवासी रेहान अली उर्फ ईरानी और खपरगंज निवासी मो. जुनैद शामिल हैं। वहीं अपराध क्रमांक 489/2026 में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सिरगिट्टी क्षेत्र के राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु और सरकंडा निवासी छत्रपाल साहू शामिल हैं।

एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि घटना की शुरुआत मध्यनगरी चौक के पास एक बिरयानी सेंटर के सामने हुई जहां सोहेल और उनके साथी और राम सिंह के लड़के अक्षय सिंह व सदानंद साहू धार्मिक कमेंट्स करने को लेकर आपस में भिड़े और उनके बीच मारपीट और पथराव हुआ इसी दौरान किसी ने 112 को कॉल किया। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें खदेड़ा पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी आ गया है, विवेचना पूछताछ में जानकारी आई कि आपस में पथराव हुआ 112 की टीम ने 1 घायल को अस्पताल भी भिजवाया। इसके बाद दोनों गुट के लोगो ने काल कर और मैसेज भेजकर अपने लोगो को बुलवा गलियों में घुसकर घरों और दुकानों में पथराव कर तोड़फोड़ किया और घरों के सामने खड़ी गाड़ियों को भी लाठी राड से तोड़ डाला और इतना बड़ा बखेड़ा हुआ, देर रात तक पथराव और अलगाव का माहौल रहा पुलिस लाइन शहरी थानों के अलावा जिला भर के थानों से फोर्स और बटालियन से फोर्स बुलवाकर भीड़ को खदेड़ कर शांति व्यवस्था बनाई गई।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने और आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए अलग से टीम बनाई गई है । जो आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है कि और कौन कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा भड़काऊ मेसेज पर भी लगातार नजर रखी जा रही है ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सोहेल खान ग्रुप
01.-मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग।
02.-शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
03.-मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उंम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
04.- सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निकीस खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग।
05.- शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास जिला बिलासपुर छ.ग.
06.- मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग।
07.- रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर।
08.- मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर।

राम सिंह ग्रुप
01.- राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
02.- राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
03.- छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा जिला बिलासपुर।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिंसा और उपद्रव में शामिल एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

