
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में फसल चरने की बात को लेकर बुजुर्ग की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू निर्मलकर उम्र 58 वर्ष निवासी पथराली की मर्ग जांच के दौरान घटना से जुड़े अहम तथ्य सामने आए। मृतक की पत्नी के बयान घटनास्थल के निरीक्षण और पंचनामा कार्यवाही के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि खेत की फसल चरने की बात को लेकर आरोपियों ने राजू निर्मलकर को पकड़ लिया और कथित तौर पर जबरन कीटनाशक दवा पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी के मेमोरण्डम कथन में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक पिलाने और कीटनाशक की डिब्बी को घटनास्थल के पास झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। प्रकरण में गोलू उर्फ जगजीवन पठारी (31), मनमोहन पठारी (30), संदीप यादव (21) और राकेश निर्मलकर (26) को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- गोलू उर्फ जगजीवन पठारी (31)
(2)- मनमोहन पठारी (30)
(3)- संदीप यादव (21)
(4)- राकेश निर्मलकर (26)

