CG CRIME

तखतपुर | तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार तीन युवक की दर्दनाक मौत

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के जूना पारा चौकी अंतर्गत शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार तीन युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के जूना पारा चौकी में तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक CG10-R-9911 लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी एवं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में जूना पारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की वजह फिलहाल तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। मृतकों की पहचान जूनापारा चौकी क्षेत्र के कठमुडा निवासी जनक गोड पिता ईश्वर गौड एवं दूसरा पंकज गोड़ पिता लाल सिंह गौड 25 के रूप में हुई।

वहीं तीसरे के युवक की पुलिस जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top