

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में घर के बाहर चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लिथियम बैटरी जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को प्रार्थी स्वरूप भट्टाचार्य निवासी हेमूनगर, तोरवा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर के पास चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर तोरवा थाने में अपराध क्रम 448/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र के प्रवीण यादव (18) और रोहित विश्वकर्मा (18) को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी की लिथियम बैटरी बर आमद कर दोनों आरोपियों को 24 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

