
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व एटीआर रेंज में करील तोडऩे गए युवक पर शेरनी ने हमला कर दिया। जिससे से 25 वर्षीय युवक धरमदास की मौत हो गई। एटीआर रेंज क्षेत्र से युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांधा निवासी धरमदास घृतलहरे पिता राजेंद्र घृतलहरे (21) अपने अन्य साथियों के साथ जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र में करील काटने और पीहरी लेने गया था। सभी युवक अलग- अलग हिस्सों में बंटकर पहाड़ के आसपास करील तोड़ रहे थे।

इसी दौरान अचानक शेरनी ने धरमदास की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आचानक धरमदास की तेज आवाज सुनाई दी। साथ ही शेरनी की दहाडऩे की आवाज भी आई। आवाज सुनकर अन्य युवक जान बचाते हुए भागकर गांव पहुंचे। फिर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। हमले के बाद वन्यजीव ने शव को भी नुकसान पहुंचाया है।

घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता यह है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास मौजूद बताई जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

