

MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था।

पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थान शारदा चौक, तलवापारा से 02 आरोपियों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार बटनदार चाकू जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
1- हरीश चौहान पिता रमाशंकर चौहान उम्र – 21 वर्ष निवासी तलवापारा जांजगीर
2- पृथ्वीराज सूर्यवंशी पिता दूजराम सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष वार्ड नंबर 10 निवासी तलवापारा जांजगीर
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर, आलोक शर्मा,आरक्षक, विनोद राठौर,दिलीप सिंह का अहम किरदार रहा।

