

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को पूर्व रंजिश के चलते आरोपी अनिल शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ परिचित ईश्वर गोंड से मारपीट करने की घटना में शामिल था। मारपीट के दौरान ईश्वर गोंड की मौत हो गई थी। मामले में थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 280/2026, धारा 105 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पहले मनोज वाडेकर और प्रत्युन साह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद फरार आरोपी संतोष पासवान को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अनिल शर्मा (24 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, तोरवा, बिलासपुर लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे 23 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 105 एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

