
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 नग देशी प्लेन शराब, कुल 9 लीटर, जिसकी कीमत करीब 4,200 रुपये जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब खरीदकर मोटरसाइकिल क्रमांक CG22-AD 5263 से बिल्हा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उड़गन रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ में अपना नाम देवकुमार निर्मलकर (38 वर्ष), निवासी मंगला, बिल्हा और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शनि पटेल (32 वर्ष), निवासी मंगला, बिल्हा बताया। तलाशी लेने पर देवकुमार की मोटरसाइकिल की डिक्की से 20 नग देशी प्लेन शराब और शनि पटेल के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बोरी से 30 नग देशी प्लेन शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

