
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछार में अवैध शराब की बिक्री पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 लीटर, शराब बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में देशी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम प्रकाश पटेल (43 वर्ष), निवासी ग्राम कछार, थाना कोनी, जिला बिलासपुर बताया ।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक के झोले से 32 नग देशी प्लेन शराब बर आमद हुई। प्रत्येक पाव में 180 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 5.760 लीटर निकली। शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 476/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

