CG CRIME

घूम घूम कर बिजली केबल कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हिनडीह पुलिस द्वारा घूम घूम कर बिजली केबल कॉपर वायर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से   सबमर्सिबल पंप में लगे बिजली कॉपर वायर एवं नेट केबल  लगभग 10 किग्रा बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी जनपद पंचायत बम्हिनडीह के चौकीदार रामशरण डड़सेना  द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 17-18/08/26 की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों के द्वारा जनपद पंचायत बम्हिनडीह परिसर में एवं सभा  कक्ष के सामने लगे सबमर्सिबल पंप के लगे बिजली कनेक्शन एवं परिसर में स्थित अन्य ऑफिसो में लगे नेट केबल वायर को काट कर चोरी कर लिया थे जनपद परिसर में स्थित कृषि विकास कार्यालय के ताला को तोड़ने का प्रयास किया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हिनडीह के xrey कक्ष का बिजली वायर को भी अज्ञात चोर द्वारा काट कर चोरी किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना बम्हिनडीह में अप क्रमांक 70/26 धारा 303(2) 3(5) BNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना बम्हिनडीह पुलिस द्वारा चोरी गए बिजली कापर वायर एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिला की आरोपी जुबेर अली, जुनेर अली एवम नासिर उर्फ चीनू अली द्वारा चोरी की बिजली कॉपर वायर  को बेचने की फिराक में घूम रहा था की सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर  पूछताछ करने पर जनपद पंचायत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हिनडीह में लगे बिजली कॉपर केबल वायर एवं नेट केबल के तांबा  वायर लगभग 10 किलो ग्राम चोरी करना कबूल किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध क्रमांक 70/26 धारा 303(2) 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

(01) जुबेर अली पिता रमजान अली  उम्र 24 वर्ष

(02) जुनेर अली पिता रमजान अली उम्र  20 साल

(03) नासिर अली उर्फ चीनू  पिता जाहिर अली उम्र  22 साल सभी निवासी मुसलमान मोहल्ला बम्हिनडीह

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top