CG CRIME

रतनपुर | चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि कोरबा भावर निवासी एक युवक हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने हेलीपेड के पास घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे नवीन इंदूवा (24 वर्ष), निवासी कोरबाभावर रतनपुर को पकड़ा । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चाकू बर आमद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top