
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,800 रुपये है । जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर गांव में दबिश देकर आरोपी मोहित बघेल (43 वर्ष), निवासी लोकबंद थाना कोटा जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंटेनरों में रखी कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद हुई। 15 लीटर, 13 लीटर, 2 लीटर और 4 लीटर शराब अलग-अलग बर्तनों में रखी गई शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 690/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

