CG CRIME

बिलासपुर | अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 21 किलो गांजा के साथ एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। अहमदाबाद एक्सप्रेस में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 21KG गांजा के साथ एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो बैग में 10.50 लाख का अवैध गांजा बर आमद किया है। जानकारी के अनुसार रेल्वे स्टेशन बिलासपुर जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 4-5 के हावड़ा छोर स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला और पुरुष गांजे की खेप लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान संगीता मिश्रा (43) और सुशील मिश्रा (45) के रूप में हुई। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास मौजूद काले रंग के बैग और लाल रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली। दोनों बैग से गांजे के 10 पैकेट बर आमद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर गांजे का कुल वजन 21.058 किलो निकला। जीआरपी पुलिस ने गांजा जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रसाद यादव सहित जीआरपी और रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top