CG CRIME

बिलासपुर | चाकू लहराकर आने जाने वालों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2026 को तोरवा पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन स्थित सुलभ के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद किया  पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास वैष्णव, पिता उमाशंकर वैष्णव, उम्र 19 वर्ष, निवासी अशोक नगर, मुरुमखदान, सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तोरवा अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहतकार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

जप्ती
लोहे का धारदार चाकू – 01 नग

गिरफ्तार आरोपी
विकास वैष्णव, पिता उमाशंकर वैष्णव
उम्र: 19 वर्ष
निवासी: अशोक नगर, मुरुमखदान, सरकंडा, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top