
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने वाले आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद स्कूल, तारबाहर में एक साथ कार्यरत थे। इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। आरोप है कि आरोपी ने स्वयं का तलाक संबंधी मामला चलने की बात बताते हुए पीड़िता से शादी करने का वादा किया। शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त 2024 को शादी का वादा कर आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी द्वारा शादी से कथित रूप से इनकार करने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार 16 और 17 अगस्त 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के जुर्म कबूल किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक: 1176/2026 धारा 69, 296, 115(2) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र बानी, उम्र 36 वर्ष
पिता — लक्ष्मी प्रसाद बानी
स्थायी निवासी — ग्राम रिस्दा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
हाल मुकाम — ग्राम केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

