CG CRIME

बिलासपुर | शराब के लिए पैसे मांग करते हुए तलवार-रॉड दिखाकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए तलवार और लोहे की रॉड दिखाकर धमकाने तथा कार में तोड़फोड़ करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार, लोहे की रॉड और ब्लेड बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल गुप्ता ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 14 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने भाई के साथ कश्यप कॉलोनी स्थित बरसैया ट्रेडर्स में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी अनुराग कश्यप शराब के नशे में लोहे की रॉड लेकर दुकान में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने मारपीट की धमकी दी। 

इसके बाद वह अपने घर से तलवार और लोहे की रॉड लेकर दोबारा दुकान पहुंचा और पैसे मांगने लगा। मना करने पर दुकान के बाहर खड़ी कार क्रमांक CG 10 BS 8468 में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान आरोपी अपने पास रखे ब्लेड से खुद को भी चोट पहुंचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 468/2026 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 धारदार तलवार, 01 लोहे की रॉड और 01 ब्लेड बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी- अनुराग कश्यप (22 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड, सूर्या होटल के पास, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top