

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा कलेक्टोरेट एवं नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

