CG CRIME

बिलासपुर | नशाखोरी अड्डेबाजी एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही |07 गिरफ्तार | की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर | जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नशाखोरी अड्डेबाजी अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 7 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अड्डेबाजी वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान इन सात लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. उज्जवल कश्यप, उम्र 20 वर्ष, राम मंदिर चौक तिफरा
2. आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, उम्र 22 वर्ष, नयापारा काला रोड
3. रिजवान खान, उम्र 21 वर्ष, गणेश नगर चुचुहियापारा
4. मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल, उम्र 24 वर्ष, गणेश नगर चुचुहियापारा


5. अभिषेक साहू, उम्र 34 वर्ष, शांति नगर तिफरा
6. प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू, उम्र 34 वर्ष, जरौधा, थाना तखतपुर
7. नीलकमल केंवट उर्फ नीलू, उम्र 24 वर्ष, जरौधा, थाना तखतपुर


पुलिस की अपील:
आम नागरिक अपने आसपास नशाखोरी, अड्डेबाजी या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top