CG CRIME

बिलासपुर | धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अड्डेबाजों और आदतन बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में तोरवा पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बूटापारा क्षेत्र में अड्डेबाजों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक वह लोगों के बीच दहशत पैदा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 435/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
देवकरण निषाद, उम्र 19 वर्ष
निवासी — प्राथमिक स्कूल के पीछे, बूटापारा, तोरवा, बिलासपुर

बर आमद हथियार:
लोहे का धारदार चाकू — 01 नग

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अशांति फैलाने, दहशत पैदा करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top