MD-Junaid Khan


बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि हेमूनगर चौक के पास कुछ लोग भीड़ लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तोरवा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चार जुआरियों को मौके से पकड़ गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश की गड्डी एवं ₹750 नगद बर आमद कर अपराध क्रमांक 437/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।


जप्ती
52 पत्ती ताश
₹750 नगद

गिरफ्तार आरोपी
1. भानु नायक, पिता चतुर्भुज नायक, उम्र 35 वर्ष, निवासी हेमूनगर, तोरवा
2. रवि यादव, पिता बालमुकुंद यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी हेमूनगर, तोरवा
3. दिलीप यादव, पिता स्व. मधु यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी हेमूनगर, तोरवा
4. संदीप राव, पिता सोमेश्वर राव, उम्र 36 वर्ष, निवासी गिरजा बाड़ा, तारबहार

