CG CRIME

बिलासपुर | बाबा धाम देवघर से धारदार चाकू और अन्य हथियार लाकर शहर में आपराधिक गतिविधियों में किए जा रहे इस्तेमाल | काफी तादात में हथियार बर आमद |तोरवा पुलिस एवं जीआरपी आरपीएफ की संयुक्त टीम कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस एवं जीआरपी आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा साउथ बिहार एक्सप्रेस से बाबा धाम देवघर से धारदार चाकू और अन्य हथियार लाकर बिलासपुर शहर में आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे संदिग्धों से काफी तादात में हथियार बर आमद किया है। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार रात थाना तोरवा पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्धों से खतरनाक एवं धारदार हथियार बर आमद हुए। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। 

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि बाबा धाम, देवघर से धारदार चाकू और अन्य हथियार लाकर बिलासपुर शहर में आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

सूचनाओं के बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाई। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर में रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म ट्रेनों, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और सामान पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस तक यह विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top