CG CRIME

बिलासपुर | हिर्री | कोयला हेरा फेरी मामले में तीन माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के हिर्री पुलिस द्वारा कोयला हेरा फेरी मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी कोयला परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। 18 मई 2026 को SECL रामपुर की कोयला खदान से दो वाहनों के जरिए G-6 श्रेणी का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड, डिघोरा भेजा गया था। कोयला संबंधित डीओ नंबर 3330081502 के तहत ट्रेलरों में लोड कराया गया था। प्लांट पहुंचने के बाद वहां केमिस्ट द्वारा कोयले का लैब परीक्षण कराया गया।

जांच में दोनों ट्रेलरों में पहुंचे कोयले की गुणवत्ता अपेक्षित स्तर से कम पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 04 HX 4888 के वाहन मालिक सहदेव साहू की मामले में संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
लगातार पतासाजी के बाद पुलिस टीम ने 12 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे आरोपी सहदेव साहू को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 316(3), 317(2), 317(4), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

आरोपी– सहदेव साहू (49 वर्ष), निवासी झलफा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top