
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेल कर प्रताड़ित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष के परिवार का हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। ट्रांसपोर्ट कार्य की देखरेख के लिए गांव के कुछ लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में हिसाब-किताब में कथित बेईमानी के कारण उन्हें काम से हटा दिया गया। इसी बात से नाराज होकर 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों ने एक महिला से संबंधित अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मस्तूरी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करना कबूल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- अजय चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
(2)- नरेश पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
(3)- पिताम्बर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी

