
MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण पुलिस द्वारा हत्या के नियत से चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटों मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरप्रसाद साहू पिता जगेसर साहू उम्र 32 साल साकिन तुस्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग) का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.08. 26 के रात्रि 11.00 बजे यह घर में सो रहा था तभी गांव का विनोद साहू घर आया और बताया की हरीचरण साहू को मेरा भतिजा चींतामणी साहू ने हत्या के नियत से चाकु से पेट मे मार कर घायल कर दिया है जिससे हरीचरण साहू बातचीत नहीं कर रहा है, तब मैं घटना को सुनकर विनोद साहू के साथ कमल किशोर साहू के घर जाकर देखा तो मेरा भाई हरीचरण साहू खाट मे लेटा था और पेट छाती के पास से खुन निकल रहा था तब मैं हरीचरण साहू को प्राईवेट स्कार्पयो गाडी से लेकर मै और विनोद साहू तत्काल मां शबरी अस्पताल शिवरीनारायण मे लाकर भर्ती किये है। मां शबरी अस्पताल के डाक्टरो के द्वारा ईलाज किया जा रहा है। मेरा भाई बातचीत नही कर रहा है अभी भी गंभीर स्थिती मे है किरिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतरूपा तारम के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे आरोपी चींतामणी साहू का मेमोरण्डम कथन लेख कर मेमोरण्डम आधार पर घटना मे प्रयुक्त चाकू एवं पहने कपडे को जप्त कर शीलबंद किया गया है। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक 12.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी से घटना मे प्रयुक्त चाकू एवं पहने कपडे को बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी – चींतामणी साहू पिता कमल किशोर साहू उम्र 19 साल साकिन तुस्मा वार्ड नं.13 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक केपी सिंह थाना प्रभारी शिवरीनारयण, प्रशि उपपिरी रितेश परमार, कविता टंडन, सउनि संतोष बंजारे, कपिल साहू, प्रआर नफीस हुसैन, किशोर दीवान, आरक्षक , विकास शर्मा, राजेश कौशिक, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का अहम किरदार रहा।

