
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा घरेलू विवाद में घर को आग लगाने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी धीनकराम खुंटे निवासी पहरीपारा खिसोरा, ने 10 अगस्त 2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पुत्री एवं बहू के साथ खेत में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि उसके पुत्र अमरलाल खुंटे ने घर के एक कमरे में आग लगा दी है। घर पहुंचने पर कमरे में आग लगी हुई थी और सामान जल रहा था। आग बुझाने के प्रयास के बावजूद घर में रखा राशन, चावल, गेहूं, कपड़े, कूलर, सिलाई मशीन, नगदी रकम सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 326(छ) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी अमरलाल खुंटे को पकड़ा जिसको को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने एवं अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 326(छ) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
अमरलाल खुंटे पिता धीनकराम खुंटे, उम्र 34 वर्ष, निवासी पहरीपारा खिसोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, PSI ओमकार वर्मा एवं आरक्षक लखेश विश्वकर्मा, संदीप सोनंत, लाखेश विश्वकर्मा का अहम किरदार रहा।

