CG CRIME

जांजगीर चांपा | ई – मेल पर बैंक खाता बदलने का झांसा देकर 28 लाख की साइबर ठगी आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। ई – मेल पर बैंक खाता बदलने का झांसा देकर 28 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को जिले के साइबर पुलिस टीम ने भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के  नजदीक ग्राम परिगामा जिला सीतामढ़ी बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी चांपा  के पर्चेस विभाग में कार्यरत प्रार्थी द्वारा दिनांक 05.06. 26 को साइबर थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.08.26 प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोटाडबरी चांपा को एक  ई-मेल  राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला जिसमे  बैंक खाता  को बदलकर   28 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी , ई  मेल  आईडी में एक शब्द को बदल दिया गया था।

जिससे प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आए मेल आईडी में केवल एक शब्द बदलने से और  ध्यान नहीं देने से 28 लाख के  साइबर ठगी  का शिकार हो गए , जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से पूछताछ किया गया कि पेमेंट मिल गया तब राउरकेला के द्वारा पेमेंट नहीं मिलना बताए जिस पर प्रकाश इंडस्ट्रीज को पता चला कि मेल आईडी के कुछ मिलता जुलता शब्द बदलकर  28 लाख रुपए की ठगी कर लिया गया है ,जिस पर से साइबर थाना में अपराध क्रमांक 3/26 धारा 318 (4)BNS, 66 C/D IT ACT के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात मेल आईडी के आरोपियों की पता सजी शुरू की गई।



प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में साइबर थाना जांजगीर पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से पकड़ने सफलता हासिल किया है।
आरोपियों के पता सजी में बैंक खाते की जांच करने पर खाता आरोपी पंकज मुखिया पिता जहरा मुखिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर होना पाया गया। जिसके द्वारा लगातार अपना पता को आधार में बदला गया था पूर्व में आधार कार्ड में दिल्ली का पता दिया हुआ था बाद में बिहार का पता अपडेट किया गया था ,जिस पर जांच के दौरान बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर, सीडीआर एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान एवं उसके बिहार रुकने की जानकारी प्राप्त हुई । पुलिस टीम द्वारा थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी बिहार पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी पंकज मुखिया को  पकड़ा गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य आरोपी के साथ मिलकर अपने नाम से बैंक खाता खुलवाने तथा साइबर ठगी की रकम उक्त खाते में प्राप्त होने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है । मुख्य आरोपी पंकज मुखिया गिरफ्तार हो गया है अन्य सह आरोपी की गिरफ्तारी शेष है अपने हिस्से में  प्राप्त रकम को खा पीकर खर्च करना बताया है आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए  जाने से जाने से विधिवत गिरफ्तार कर बिहार के सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को जांजगीर -चांपा लेकर पहुंच कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, निरीक्षक शिवानंद सिंह, साइबर टीम प्रधान आर मनोज तिग्गा, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top