
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार-भाटापारा। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मोबाइल व्हाट्सएप से सट्टा-पट्टी लिखने वाले शातिर सटोरिये को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भागवत साहू पिता हरिराम साहू,सर्किट हाउस बलौदाबाजार के पास मोटर साइकिल पर बैठकर सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सट्टेबाज़ी में प्रयुक्त ओप्पो (OPPO) कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी रकम ₹1020 जप्त किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी- भागवत साहू पिता हरिराम साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली।

