CG CRIME

बिलासपुर | धारदार हथियार लेकर दो गुटों के बीच मारपीट | पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को चंद घंटों के भीतर किया गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा तालाब पार सूर्या चौक क्षेत्र में फरसा और चापड़ जैसे धारदार हथियार लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 2 अगस्त 2026 की शाम चिंगराजपारा सूर्या चौक स्थित पुराने तालाब के पास दो गुटों के बीच हथियार लहराते हुए मारपीट और विवाद हुआ था। मामले में प्रार्थी दीपक मार्के की शिकायत पर सरकंडा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए 4 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त फरसा और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।


नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- उमेश वर्मा उर्फ लिल्ले उर्फ राजा (28 वर्ष)
(2)- जग्गू दास मानिकपुरी (18 वर्ष)
(3)- श्रीमती संध्या सिंह ठाकुर (29 वर्ष)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top