CG CRIME

बिलासपुर | सिरगिट्टी |35 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों ने बन्नाक चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटेलाल यादव, उम्र 45 वर्षपिता – स्व. पहारु राम यादव निवासी आवासपारा, परसदा थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर। बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के मोटरसाइकिल के सामने रखे सफेद रंग के थैले से 35 पाव देशी प्लेन शराब बर आमद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:
छोटेलाल यादव, उम्र 45 वर्ष
पिता – स्व. पहारु राम यादव
निवासी – आवासपारा, परसदा
थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर

जप्त मशरूका
35 पाव देशी प्लेन शराब – कीमत ₹2,840
HF Deluxe मोटरसाइकिल CG 11 AX 8596 – कीमत ₹20,000
कुल जप्ती – ₹22,840

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top