CG CRIME

मुंगेली | पथरिया | 10.5 किलो अवैध गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मो-जावेद खान

मुंगेली। जिले पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पथरिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को साइबर सेल मुंगेली और थाना पथरिया की संयुक्त टीम को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ग्राम रोहरा कला मेन रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान 3 मोटरसाइकिलों पर सवार 5 संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो 500 ग्राम गांजा बर आमद हुआ।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरिया अपराध क्रमांक 204/2026, धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को 2 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


बर आमदगी
गांजा – 10.500 किलो, कीमत करीब ₹2 लाख
3 मोटरसाइकिल
4 मोबाइल फोन
कुल जब्ती की अनुमानित कीमत – ₹3.67 लाख


नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- राहुल वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जुनवानी, थाना पथरिया
(2)-अजय श्रीवास उर्फ टेकल, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, पथरिया
(3)- दिनेश बंसल उर्फ पाड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी पथरिया
(4)- ओमप्रकाश उर्फ गोलू, उम्र 20 वर्ष, निवासी पौसरी
(5)- समीर खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी पथरिया

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. गिरजाशंकर यादव (प्रभारी, थाना पथरिया), प्रउप निरी. तेजकुमार मरकाम, राधिका यादव, प्र.आर.नोखे लाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे,भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, हेमसिंह, राहुल कांत कश्यप, परमेश्वर जांगड़े, हलिश गेंदले का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top