CG CRIME

बलौदा बाजार- सेवानिवृत्ति समारोह का हुआ भव्य आयोजन| पुलिस परिवार से 02 वरिष्ठ अधिकारियों की भावभीनी विदाई|

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजारभाटापारा। पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में दिनांक 31.07.2026 को विभाग में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठावान व समर्पित सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों— सहायक उप निरीक्षक श्री उत्तर साहू एवं प्रधान आरक्षक (259) श्री नारायण अवस्थी के सम्मान में एक गरिमामयी विदाई सह-सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के मुख्य आतिथ्य तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग को दी गई उत्कृष्ट, अनुशासित व निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके सुखी, समृद्ध, स्वस्थ एवं दीर्घायु भावी जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


सहायक उप निरीक्षक श्री उत्तर साहू
1. भर्ती दिनांक: 03 सितंबर 1989 (आरक्षक पद पर भर्ती)
2. सेवानिवृत्ति दिनांक: 31 जुलाई 2026
3. सेवा यात्रा: सउनि उत्तर साहू ने अपने लगभग 37 वर्षों के लंबे सेवाकाल में जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण थानों एवं चौकियों में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। वे वर्तमान में यातायात शाखा बलौदाबाजार में पदस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं।


प्रधान आरक्षक (259) श्री नारायण अवस्थी:
1. भर्ती दिनांक: 12 अगस्त 1984 (आरक्षक पद पर भर्ती)
2. सेवानिवृत्ति दिनांक: 31 जुलाई 2026
3. सेवा यात्रा: प्र.आर. नारायण अवस्थी ने पुलिस विभाग में लगभग 42 वर्षों की सुदीर्घ एवं सराहनीय सेवाएं दीं। अपने सेवाकाल में जिले के अनेक थानों/चौकियों में पदस्थ रहकर कार्य करने वाले श्री अवस्थी वर्तमान में थाना राजादेवरी में पदस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त हुए।

पुलिस परिवार एवं स्वजन रहे उपस्थित:- इस भावुक व गरिमामयी अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों के परिवार के सदस्य, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top